अगर आप नया पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने की सोच रहे हैं या अपने पुराने पैन कार्ड में कोई सुधार (Correction) करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही जरूरी खबर है। PAN Card New Rules 2026 – 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों और फॉर्म में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। पैन कार्ड जारी करने वाली संस्था (Protean) ने इस संबंध में नए निर्देश जारी कर दिए हैं।
सबसे बड़ा झटका उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपने ‘आधार कार्ड’ (Aadhaar Card) के दम पर पैन कार्ड बनवा लेते थे। 1 अप्रैल 2026 से जन्म प्रमाण (Proof of Birth) के तौर पर आधार कार्ड को अमान्य कर दिया गया है। आइए जानते हैं National People Voice की इस रिपोर्ट में कि पैन कार्ड के नए नियम 2026 – 1 अप्रैल से पैन कार्ड फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स में क्या-क्या नए बदलाव होने जा रहे हैं।
1. पुराना फॉर्म 49A हुआ बंद, अब भरना होगा नया फॉर्म (F093)
अब तक भारतीय नागरिकों को नया पैन कार्ड बनवाने के लिए ‘फॉर्म 49A’ भरना पड़ता था। लेकिन 1 अप्रैल 2026 से फॉर्म 49A और पुराने करेक्शन फॉर्म को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। अब इनकी जगह एक नया और सिंगल फॉर्म F093 – (PAN Card Form F093) लागू किया जाएगा। 1 अप्रैल के बाद पुराने फॉर्म पर किया गया कोई भी आवेदन रद्द (Reject) कर दिया जाएगा।
2. सबसे बड़ा बदलाव: जन्म प्रमाण के लिए आधार कार्ड अमान्य
अब तक लोग eKYC या स्कैन मोड के जरिए पैन कार्ड बनवाते समय ‘आधार कार्ड’ को ही अपनी जन्मतिथि का प्रमाण मान लेते थे। लेकिन नए नियमों के अनुसार, अब Aadhaar Card not valid for PAN DOB– आधार कार्ड को पैन कार्ड एप्लीकेशन के लिए Proof of Birth (जन्म प्रमाण) के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए आपको कोई अन्य वैध दस्तावेज देना ही होगा।
अब जन्मतिथि (Date of Birth) के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स चलेंगे?
विभाग ने जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए दस्तावेजों की एक नई लिस्ट जारी की है (PAN Card Date of Birth Correction Valid Documents List):
- 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे लोगों के लिए: नगर पालिका, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार या अधिकृत कार्यालय द्वारा जारी किया गया ‘जन्म प्रमाण पत्र’ (Birth Certificate) देना अनिवार्य है।
- अन्य सभी (1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे) के लिए: नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक (जिस पर आवेदक का नाम, जन्म की तारीख, महीना और वर्ष लिखा हो):
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- भारतीय पासपोर्ट (Passport)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
- 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट (Matriculation Certificate)
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
- सरकार द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile) या कोई अन्य फोटो आईडी कार्ड
- मैरिज सर्टिफिकेट
- मजिस्ट्रेट के सामने जन्मतिथि बताते हुए शपथ पत्र (Affidavit)
यह भी पढ़े – 1 अप्रैल से बदल जाएगा Income Tax का पूरा नियम! जानें PRARAMBH 2026 और Kar Saathi AI आपके लिए क्यों जरूरी है?
3. फॉर्म भरने के अन्य नए और जरूरी नियम
नए F093 फॉर्म (PAN Card Form F093)में आवेदनकर्ताओं को कुछ और बातों का विशेष ध्यान रखना होगा:
- हस्ताक्षर (Signature): पहले फॉर्म में ऊपर और नीचे दोनों जगह साइन करने होते थे, लेकिन नए फॉर्म में सिर्फ नीचे की तरफ हस्ताक्षर करने होंगे।
- पता (Address): फॉर्म में आवेदक का ‘स्थायी निवास का पता’ (Residence Address) भरना अनिवार्य कर दिया गया है।
- मोबाइल नंबर अनिवार्य: पहले टेलीफोन नंबर का विकल्प था, लेकिन अब हर आवेदक को अपना ‘मोबाइल नंबर’ देना अनिवार्य है।
- ये कॉलम हटा दिए गए: नए फॉर्म से आवेदक का संक्षिप्त नाम, कोई अन्य नाम (Known Names) और नाम के आगे लगने वाले टाइटल (जैसे- Shri/Smt/Kumari) वाले कॉलम पूरी तरह हटा दिए गए हैं।
National People Voice की सलाह: अगर आप बिना किसी परेशानी के पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से पहले अपना आवेदन कर लें। 1 अप्रैल के बाद आपको नए नियमों का पालन करना होगा और अपनी 10वीं की मार्कशीट, वोटर आईडी या जन्म प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट्स साथ रखने होंगे।
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड का कौन सा नया नियम लागू हो रहा है?
1 अप्रैल 2026 से नया पैन कार्ड बनवाने या सुधार करवाने के लिए पुराना फॉर्म 49A बंद हो जाएगा और नया फॉर्म F093 लागू होगा। इसके अलावा, जन्मतिथि (DOB) के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्या अब पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं है?
आधार कार्ड आपकी पहचान (Identity) और पते (Address) के लिए अभी भी जरूरी है, लेकिन ‘जन्मतिथि के प्रमाण’ (Proof of Birth) के लिए आधार कार्ड अब मान्य नहीं होगा। जन्मतिथि के लिए आपको 10वीं की मार्कशीट, वोटर आईडी या जन्म प्रमाण पत्र अलग से देना होगा।
नया पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन सा फॉर्म भरना होगा?
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के सभी आवेदनों (नए और करेक्शन) के लिए एक ही नया फॉर्म “F093” भरना अनिवार्य कर दिया गया है।
