All India Congress Committee (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। इस संबंध में विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Imran Pratapgarhi की ओर से 12 मार्च 2026 को प्रेस रिलीज जारी की गई।
Nawaj Darsh-
जारी सूची में Nawaj Ali (Darsh) को State Vice Chairperson (राज्य उपाध्यक्ष) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रेस रिलीज के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
सूची में कुल 12 नेताओं को राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें जफर हुसैन टांक, अब्दुल खल्लाक खान, मुस्ताक खा खट्यसानी, नियाज अहमद (निकू), परमप्रीत सिंह, मोहम्मद सिद्दीके गौरी, धनपाल जैन, राजनिश जैकब, डॉ. नरेंद्र कुमार बोध, सलीमुद्दीन खान, नजमा रयीन और नवाज अली (दर्श) शामिल हैं।

राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती और अल्पसंख्यक समुदायों तक कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने के लिए इस नई टीम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग क्या है?
Indian National Congress का Minority Department पार्टी का एक विशेष संगठनात्मक विभाग है, जो देश के धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यक समुदायों से संवाद और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए बनाया गया है।
यह भी पढ़े – मुकेश भाकर कोमल मीणा शादी 2026 जातीय विवाद, उपहार, मेहमान, भाकर की मां का बयान
इस विभाग का मुख्य काम होता है:
- मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से संपर्क बढ़ाना
- पार्टी की नीतियों और योजनाओं को इन समुदायों तक पहुंचाना
- चुनावों में अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना
- सामाजिक मुद्दों और अधिकारों से जुड़े विषयों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना
- राज्य और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करना
इस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान में Imran Pratapgarhi हैं, जिन्हें जून 2021 में यह जिम्मेदारी दी गई थी।
