मुकेश भाकर कोमल मीणा शादी की चर्चा पूरे राजस्थान में है। इस 2026 की सबसे चर्चित शादी के साथ ही राजस्थान की राजनीति में एक नई “पावर कपल” की एंट्री हो गई है। लाडनूं (नागौर) से कांग्रेस के दो बार के विधायक मुकेश भाकर ने राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) की अधिकारी जज कोमल मीणा के साथ सात फेरे ले लिए। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित प्रतिष्ठित एंजल रिसॉर्ट में हुई इस भव्य शादी को 2026 की सबसे चर्चित शादी का दर्जा मिल गया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर जगह इस शादी की चर्चा है।
निर्मल चौधरी का वायरल तंज —
निर्मल चौधरी- “मैं आज्ञाकारी पुत्र हूं”इस शाही शादी में जहां एक तरफ VVIP मेहमानों का जमावड़ा था, वहीं राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और युवा नेता निर्मल चौधरी के एक बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी के जश्न और डांस के बीच निर्मल चौधरी ने मुस्कुराते हुए एक ऐसा बयान दिया जिसने सियासी और सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया। उन्होंने कहा, “मैं मेरे माता-पिता का आज्ञाकारी पुत्र हूं, मैं उनके कहे अनुसार ही शादी करूंगा।” विधायक मुकेश भाकर की इस ‘इंटरकास्ट लव मैरिज’ के बीच निर्मल चौधरी के इस बयान को एक हलके तंज (Taunt) के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि वे शादी में जमकर नाचते और नोट उड़ाते भी नज़र आए, लेकिन शादी के पंडाल से निकला उनका यह “आज्ञाकारी पुत्र” वाला बयान इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और लोग इस पर जमकर मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
भाकर की मां का मजेदार बयान- वायरल हुई बात
शादी समारोह में जब एक पत्रकार ने भाकर की मां से मजाकिया अंदाज में पूछा — “अब घर में किसकी चलेगी — मां की या जज बहू की?” — तो मां ने भी उतने ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया: “घर में मां की ही चलेगी!”यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने मां की इस बेफिक्र अदा की जमकर तारीफ की।
शादी में 1 kg सोने के उपहार की चर्चाएं:-
उपहारों को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें और चर्चाएं –
इस शाही शादी की भव्यता को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ जगह यह अफवाह भी उड़ी कि शादी में भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण उपहार स्वरूप दिए गए हैं।
हालांकि, किसी भी प्रामाणिक सूत्र या परिवार के सदस्यों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। चूंकि मुकेश भाकर एक जनप्रतिनिधि (विधायक) हैं और कोमल मीणा एक न्यायिक अधिकारी (जज), ऐसे में दोनों ही कानून के जानकार और उच्च पदों पर आसीन हैं।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, वीआईपी शादियों को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ना आम बात है, जबकि हकीकत में दोनों परिवारों ने इस विवाह को दो अलग-अलग जातियों और विचारधाराओं का एक सादा और प्रेमपूर्ण मिलन बताया है।
कौन हैं मुकेश भाकर और कोमल मीणा?
मुकेश भाकर
मुकेश भाकर का जन्म 20 नवंबर 1988 को राजस्थान के नागौर जिले के खारिया गांव में हुआ था। एक किसान परिवार में जन्मे मुकेश के पिता सूरजाराम भाकर भारतीय सेना में सूबेदार रहे हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से BA और MA की पढ़ाई की, जहाँ से उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत NSUI कार्यकर्ता के रूप में हुई। मुकेश भाकर 2018 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर लाडनूं से विधायक बने, और 2020 में राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी चुने गए।वे अपनी बेबाक बयानबाजी और जमीनी राजनीति के लिए राजस्थान में खासे लोकप्रिय हैं।
कोमल मीणा–
कोमल मीणा राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) 2019 बैच की अधिकारी हैं। वे मीणा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और एक सम्मानित न्यायिक अधिकारी हैं। ब्राइडल लुक में कोमल ने गहरे लाल रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था, जिसे हैवी नेकलेस, माथा पट्टी और नथ से सजाया गया था।
कैसे हुई दोनों की मुलाकात — प्रेम कहानी
यह एक प्रेम विवाह है जो राजस्थान के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ विधायक की राजनीतिक सक्रियता, दूसरी तरफ एक जज की न्यायिक गंभीरता — इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर “पावर कपल” का टैग पाया है। दोनों का मिलना राजनीतिक-प्रशासनिक माहौल में हुआ और लंबे समय के परिचय के बाद यह रिश्ता परवान चढ़ा।
जातीय विवाद — इंटरकास्ट शादी पर क्या बोला समाज?
यह शादी इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि मुकेश भाकर जाट समुदाय (भाकर गोत्र) से हैं जबकि कोमल मीणा मीणा समुदाय से। दोनों अलग-अलग जातियों से होने के कारण सोशल मीडिया पर जातीय बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे प्रगतिशील कदम बताया तो कुछ ने सवाल उठाए।
यह भी पढ़े – मानवेन्द्र सिंह जसोल की दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज, परिवार की कथित नाराज़गी और पुलिस तक पहुँचे विवाद का पूरा सच
इंटरकास्ट मैरिज पर कानून और सरकारी योजना-
भारतीय कानून के तहत इंटरकास्ट विवाह पूरी तरह वैध और संवैधानिक अधिकार है। हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत कोई भी दो हिंदू आपस में विवाह कर सकते हैं, चाहे उनकी जाति कुछ भी हो। इसके अलावा विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत किसी भी धर्म या जाति के व्यक्ति बिना धार्मिक रीति-रिवाज के भी कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। सरकार इंटरकास्ट विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान सरकार की डॉ. सविता बेन अंबेडकर अंतरजातीय विवाह योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि
शादी में कौन-कौन शामिल हुए — नेताओं और हस्तियों की पूरी लिस्ट
सियासी मतभेदों को दरकिनार कर इस शादी में हर विचारधारा के नेता नजर आए।
प्रमुख राजनीतिक हस्तियां:-
दीया कुमारी, केबिनेट मंत्री,
सचिन पायलट— पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजस्थान (मुकेश भाकर के राजनीतिक गुरु)
अशोक गहलोत — पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान
हनुमान बेनीवाल — रालोपा RLP सुप्रीमो
विनोद जाखड़,राष्ट्रीय अध्यक्ष NSUI
रवींद्र सिंह भाटी,विधायक
प्रदेश सरकार के कई मौजूदा मंत्री, पूर्व मंत्री और दर्जनों विधायकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन कैसा रहा — भव्यता की पूरी झलक-
जयपुर में हुए मुख्य समारोह से पहले मुकेश भाकर के पैतृक गांव लाडनूं में प्री-वेडिंग और प्रतिभोज का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लाडनूं, नागौर और डीडवाना-कुचामन क्षेत्र के हजारों समर्थकों और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा।
मुख्य विवाह समारोह जयपुर के “एंजल रिसॉर्ट” में संपन्न हुआ। दूल्हे मुकेश भाकर ने पिस्ता ग्रीन रंग की लाइट शेड शेरवानी पहनी थी, जिस पर सुनहरे धागों से बेलदार कढ़ाई की गई थी जो दुल्हन कोमल के लाल जोड़े को बेहतरीन तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रही थी।
मुकेश भाकर और कोमल मीणा की शादी महज एक विवाह नहीं, बल्कि राजस्थान की राजनीतिक-सामाजिक सोच का आईना है। एक विधायक और एक जज का मिलन, इंटरकास्ट प्रेम, भव्य समारोह, 1 kg सोने की चर्चा और मां का वो वायरल जवाब — यह शादी हर मायने में 2026 की सबसे यादगार शादी बन गई है।
